मुख्यमंत्री साय ने भाजपा सांसदों और विधायकों को लिखा पत्र

feature-top

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा है।

बता दें कि भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जुलाई तक कमलेश्वरपुर (रोपाखार) मैनपाट, जिला सरगुजा में रखा गया है। इसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि शिविर में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।


feature-top