- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ के तहत म्यूल बैंक अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ के तहत म्यूल बैंक अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन साइबर शील्ड" के अंतर्गत रायपुर रेंज की साइबर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट धारकों/संवर्धकों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। म्यूल बैंक अकाउंट अर्थात ऐसे बैंक खाते जो साइबर ठगी में उपयोग किए जाते हैं की रिपोर्ट साइबर क्राइम पोर्टल में प्राप्त होने के बाद इनके परीक्षण एवं जांच हेतु विशेष योजना बनाई गई थी।
उसी के तहत यह कार्यवाही रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की गई। आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 44/25, 129/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न प्रकार के फर्जी निवेश ऐप्स, शेयर ट्रेडिंग ऐप्स, क्रिप्टो करेंसी, गूगल टास्क, टेलीग्राम टास्क, फर्जी KYC अपडेट, गूगल सर्च लिंक जैसे माध्यमों से साइबर ठगी कर रहे थे। ये लोग बैंक खातों को रेंट पर अथवा ठगी की रकम पर कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि कई आरोपियों ने एक से अधिक बैंक खाते खुलवाए और उनका डिजिटल माध्यमों से दुरुपयोग किया गया। बैंक खातों में असामान्य और बड़ी मात्रा में लेनदेन की जानकारी संबंधित बैंकों से भी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी 1. राजेश तांडी (38) – माउंट कारगिल गली, वार्ड 29, रायपुर
2. शब्बीर खान (38) – मोमिन पारा, रायपुर
3. अजय तांडी (25) – सुभाष नगर, के.के. रोड, मौदहापारा, रायपुर
4. गजेन्द्र ध्रुव (19) – कविता नगर, टिकरापारा, रायपुर
5. जीतेश दास (34) – मंडी गेट, देवेन्द्र नगर, रायपुर
6. किशोर छाबड़ा (49) – कटोरा तालाब, रायपुर
7. सचिन लिलहारे (28) – बड़ा अशोक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर
8. अब्दुल गनी मेमन (37)
बगदेही पारा, गोबरा नयापारा, रायपुर पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं जो इन खातों के माध्यम से ठगी में संलिप्त हैं। प्रकरण में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
