प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया।

पांच देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर आए मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ उनके गहन जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।


feature-top