दिल्ली : DU के कोर्स से हटाए गए इस्लाम और चीन-पाकिस्तान वाले चैप्टर

feature-top

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की अकादमिक परिषद ने राजनीतिक विज्ञान विभाग के पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रम से ऐसे कई कोर्स हटाने की मंजूरी दी, जिनमें पाकिस्तान, चीन, इस्लाम और राजनीतिक हिंसा से जुड़े विषय शामिल थे।

इन कोर्सों में पाकिस्तान और विश्व, समकालीन विश्व में चीन की भूमिका, इस्लाम और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पाकिस्तान: राज्य और समाज और धार्मिक राष्ट्रवाद और राजनीतिक हिंसा शामिल थे। इन कोर्सों को हटाने का प्रस्ताव जून में विश्वविद्यालय की स्थायी समिति द्वारा पारित किया गया था और अब इसे अंतिम मंजूरी मिल गई है।

प्रस्ताव के पीछे तर्क दिया गया कि यह पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता और संतुलन को सुनिश्चित करने का प्रयास है। डीयू में एक नया कोर्स जोड़ा गया है। नाम दिया गया है सिख शहादत।

इसे स्वतंत्रता एवं विभाजन अध्ययन केंद्र (CIPS) के अंतर्गत सामान्य ऐच्छिक (GE) कोर्स के रूप में पढ़ाया जाएगा। डीयू की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य सिख समुदाय से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों, धार्मिक उत्पीड़न और राज्य दमन के खिलाफ प्रतिरोध को समझना है।”


feature-top