यूजीसी नेट जून 2025 आंसर की जारी

feature-top

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।

आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। एनटीए ने आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किया है।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 जुलाई 2025 से लेकर 8 जुलाई 2025 तक ओपन रहेगी।


feature-top