- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : कांग्रेस PAC की बैठक में ब्लॉक पुनर्गठन और सरकार को घेरने की रणनीति पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस PAC की बैठक में ब्लॉक पुनर्गठन और सरकार को घेरने की रणनीति पर हुई चर्चा
राजधानी रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) की अहम बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन के ब्लॉकों के पुनर्गठन पर गंभीर चर्चा की गई। नेताओं ने जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता जताई।
संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए प्रस्तावों पर विचार किया गया। PAC की बैठक में कुल पांच प्रमुख एजेंडों पर मंथन हुआ। इसमें केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाने और उन्हें जेल भेजने, बस्तर के खनिज संसाधनों और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर भाजपा सरकार द्वारा कब्जा करने के प्रयास, किसानों को समय पर खाद की आपूर्ति न होना, और युक्तिकरण के नाम पर 10,000 से अधिक स्कूलों को बंद करने जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
