- Home
- टॉप न्यूज़
- असदुद्दीन ओवैसी ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को घेरा
असदुद्दीन ओवैसी ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को घेरा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और AIMIM प्रमुख व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बीच अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में दावा किया कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां अल्पसंख्यक समुदाय को बहुसंख्यक हिंदुओं की तुलना में अधिक लाभ और सुरक्षा प्राप्त है। रिजिजू ने इस बयान का ज़िक्र करते हुए इंटरव्यू की एक क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।
हालांकि, रिजिजू ने अपने बयान में किसी विशेष समुदाय का नाम नहीं लिया, लेकिन AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे भारतीय मुसलमानों से जोड़ते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने कहा कि “आपकी यह बात सही नहीं है कि भारतीय मुसलमानों को विशेष लाभ मिल रहा है।
मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की सच्चाई सरकार के ही आंकड़ों में साफ दिखती है। हम पाकिस्तान इसलिए नहीं जाते क्योंकि यह हमारा देश है, हमारी मिट्टी है।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
