- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रशिक्षण शिविर : जेपी नड्डा ने सांसदों-विधायकों को दिए संगठनात्मक मंत्र
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रशिक्षण शिविर : जेपी नड्डा ने सांसदों-विधायकों को दिए संगठनात्मक मंत्र
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कमलेश्वरपुर में आयोजित भाजपा के विशेष प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण से की गई। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने भाजपा सांसदों एवं विधायकों से जनता के बीच विश्वास, सद्व्यवहार और विनम्रता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी।
जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का समर्पित आंदोलन है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसेवा की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों और विधायकों को संगठन से तालमेल बढ़ाकर जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य करने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह नेतृत्व निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
