डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया के लिए नए टैरिफ रेट की घोषणा कर दी है। अमेरिकी प्रशासन ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

अमेरिका ने बताया कि दोनों देशों पर 1 अगस्त, 2025 से नए टैरिफ रेट लागू होंगे। खास बात ये है कि जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ही एशिया में अमेरिका के सहयोगी देश हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रुथ पर लिखे एक पोस्ट में बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया के साथ लगातार व्यापार असंतुलन की वजह से ये टैरिफ लगाया जा रहा है।


feature-top