झारखंड शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई

feature-top

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार कर लिया है।

ACB ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय में तलब किया था, लेकिन पूछताछ के दौरान सहयोग न करने और संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक ACB कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इससे पहले प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी विधु गुप्ता और झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी एवं पूर्व सचिव विनय चौबे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।


feature-top