- Home
- टॉप न्यूज़
- खरगे की हुंकार पर भाजपा का वार , कांग्रेस को बताया ‘अछूत’
खरगे की हुंकार पर भाजपा का वार , कांग्रेस को बताया ‘अछूत’
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीते कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में खरगे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ-साथ राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता से पूरी तरह उखाड़ फेंकेगी।
दीपक बैज के इस बयान पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “जो पार्टी दस वर्षों में भाजपा का एक बाल भी नहीं उखाड़ सकी, वह अब उखाड़ फेंकने की बात कर रही है।”
बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे "अछूत पार्टी" करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ऐसी पार्टी बन गई है जिससे अन्य दल दूरी बनाना पसंद करते हैं। उनके अनुसार, जो भी पार्टी कांग्रेस के साथ आती है, वह कुछ ही समय में उससे अलग हो जाती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
