- Home
- टॉप न्यूज़
- मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर: शिवराज सिंह चौहान और विनोद तावड़े देंगे मार्गदर्शन
मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर: शिवराज सिंह चौहान और विनोद तावड़े देंगे मार्गदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पहुंचे। शिविर में उपस्थित सांसदों और विधायकों को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन, जबकि विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन के विषयों पर प्रशिक्षण देंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अंबिकापुर स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके बाद सड़क मार्ग से वे मैनपाट स्थित शिविर स्थल पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण ने दोनों प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया। शिविर स्थल पहुंचने के बाद अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।
शिविर में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक सशक्तिकरण, सामाजिक संवाद एवं राजनीतिक दायित्वों के बेहतर निर्वहन से संबंधित विविध पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
