केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

feature-top

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। वे सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले थे।

गौरतलब है कि मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन अब उनके दौरे को रद्द कर दिया गया है। दौरा रद्द होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।


feature-top