बिहार : मूल निवासी महिलाओं को सीधी नियुक्ति में 35 प्रतिशत आरक्षण

feature-top

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और तैयारियों को शुरू कर दिया है।

इसी बीच सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार में सरकारी पदों पर सीधी नियुक्ति में मूल निवासी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है।

बिहार में महिलाओं को पहले से आरक्षण है लेकिन आज मूल निवासी महिलाओं को आरक्षण देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में बिहार में युवा आयोग के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है।


feature-top