महाराष्ट्र : मराठी अस्मिता के नाम पर मनसे की सड़कों पर प्रदर्शन

feature-top

राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक बार फिर मराठी अस्मिता के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।

वर्षों से कमजोर पड़ चुके इस संगठन ने मराठी स्वाभिमान के नाम पर नई जान फूंकी है और आज मीरा रोड इलाके में अपनी ताकत का ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।

मनसे के इस ऐलान पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना भी पीछे नहीं रही। उनके कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए।

यही नहीं, कई अन्य मराठी संगठन भी इस आंदोलन में शामिल हुए और देखते ही देखते इलाके में भारी भीड़ जुट गई। भीड़ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


feature-top