कल रहेगा ‘भारत बंद’, 25 करोड़ कर्मचारी करेंगे हड़ताल

feature-top

देशभर में कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस ‘भारत बंद’ में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। हड़ताल का आह्वान देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनसे जुड़ी अन्य संगठनों द्वारा किया गया है।

ट्रेड यूनियनों का कहना है कि यह हड़ताल सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक संयुक्त प्रतिवाद है। यह केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों और जनहित की नीतियों पर सवाल उठाने की एक गंभीर कोशिश है।

हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारी बैंकिंग, बीमा, कोयला खनन, राजमार्ग निर्माण, ट्रांसपोर्ट और अन्य अहम क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इस वजह से कई जरूरी सेवाएं बाधित हो सकती हैं।


feature-top