- Home
- टॉप न्यूज़
- रॉयटर्स का अकाउंट ब्लॉक होने के बाद भड़के एलन मस्क
रॉयटर्स का अकाउंट ब्लॉक होने के बाद भड़के एलन मस्क
ब्रिटेन की न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक होने के बाद एलन मस्क के एक्स ने भारत सरकार की आलोचन की है। एक्स की तरफ से कहा गया है कि भारत सरकार प्रेस की स्वतंत्रता को महत्व नहीं देती है।
एक्स ने कहा कि 3 जुलाई को भारत सरकार ने 2 हजार से ज्यादा अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक करने का आदेश दे दिया। एक घंटे के अंदर ही बिना कोई वजह बताए ही इन हैंडल्स को ब्लॉक कर दिया गया जिसमें रॉयटर्स भी शामिल है। वहीं भारत सरकार ने कहा कि अकाउंट ब्लॉक करने को लेकर किसी तरह का नया आदेश नहीं जारी किया गया है।
एक्स को ही रॉयटर्स को अनब्लॉक करने में 21 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। एक्स ने कहा कि जिनके अकाउंट बंद किए गए उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। अगर वे आदेश को नहीं मानते तो सजा का सामना भी करना पड़ सकता था। एक्स ने कहा कि भारत में जिनके अकाउंट ब्लॉक हुए हैं उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
