सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में दर्जी कन्हैया लाल की 2022 में हुई हत्या पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध ठुकरा दिया।

एक आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा, ‘‘आप पहले दिन संबंधित अदालत के समक्ष अनुरोध करें।’’ शीर्ष अदालत छुट्टियों के बाद 14 जुलाई को फिर खुलेगी। जावेद ने आरोप लगाया था कि 11 जुलाई को फिल्म की रिलीज से निष्पक्ष सुनवाई का उनका अधिकार प्रभावित होगा।


feature-top