छत्तीसगढ़ : IAS कीर्तिवर्धन उपाध्याय को अतिरिक्त प्रभार

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन ने अवर सचिव श्रम विभाग कीर्तिवर्धन उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

उपाध्याय अब श्रम विभाग के साथ-साथ कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


feature-top