ईडी ने पंजाब और हरियाणा में 11 जगहों पर छापे मारे

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत 'डंकी रूट मामले' के संबंध में अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 11 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मामला इस साल की शुरुआत में अमेरिका से भारत भेजे गए अवैध प्रवासियों से संबंधित है।


feature-top