- Home
- टॉप न्यूज़
- अरुणाचल प्रदेश : चीन का मेगा डैम टिक-टिक करता जल बम - मुख्यमंत्री पेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश : चीन का मेगा डैम टिक-टिक करता जल बम - मुख्यमंत्री पेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चीन द्वारा भारत सीमा के नज़दीक बनाए जा रहे विशालकाय डैम को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह डैम एक "टिक-टिक करता जल बम" बन सकता है, जो भविष्य में भारत के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा कर सकता है।
मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि यारलुंग त्सांगपो नदी जिसे भारत में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है पर बनाया जा रहा यह डैम दुनिया का सबसे बड़ा जल परियोजना बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय जल संधि का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है, और यही बात इसे और भी खतरनाक बनाती है, क्योंकि उस पर किसी अंतरराष्ट्रीय नियम का कोई दबाव नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत को इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाने चाहिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
