दंतेवाड़ा : 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादी दंपति समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में डिविजन कमेटी सदस्य चंद्रन्ना उर्फ बुरसू पुनेम (52) और अमित उर्फ हिंगा (26) पर आठ-आठ लाख रुपये तथा एरिया कमेटी सदस्य और अमित की पत्नी अरुणा लेकाम (25) पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


feature-top