ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर बदले कांग्रेस के सुर

feature-top

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि अगर कांग्रेस मुंबई समेत राज्य में इस साल के अंत में होने वाले नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ती है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।

चव्हाण ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी नहीं बोलने को लेकर लोगों पर कथित तौर पर हमले किए जाने की कुछ घटनाओं के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “कांग्रेस पार्टी का गठबंधन ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) से है। अगर वे किसी अन्य पार्टी, समान विचारधारा वाली पार्टी को साथ लेना चाहते हैं, तो यह उनका मामला है।

 उन्होंने कहा, "लेकिन अगर वे ऐसे लोगों के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जो मूल रूप से कांग्रेस की विचारधारा, धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा, आंबेडकर द्वारा संविधान में लिखी गई विचारधारा के विरोधी हैं, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।"


feature-top