महाराष्ट्र : विधायक द्वारा कैंटीन कर्मचारी को मारने की घटना पर फडणवीस ने जताई नाराजगी

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विधायकों के हॉस्टल की कैंटीन में एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि "ऐसा आचरण न तो शोभनीय है और न ही यह सही संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, "इस तरह का व्यवहार किसी को भी शोभा नहीं देता। इससे राज्य की विधायिका की छवि धूमिल होती है और बतौर विधायक भी यह अनुचित है।

फडणवीस ने आगे कहा, "अगर खाने को लेकर कोई समस्या है, तो इसकी शिकायत की जा सकती है, उस पर कार्रवाई संभव है। लेकिन इस तरह का व्यवहार आम जनता में यह संदेश देता है कि जनप्रतिनिधि अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।"


feature-top