कस्टम मिलिंग घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, अनिल टुटेजा व अनवर ढेबर गिरफ्तार

feature-top

बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर जेल से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर, जो अन्य मामले में पूर्व से जेल में है।

EOW ने मामले में गंभीर संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। अब दोनों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

EOW के अनुसार, कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज व वित्तीय लेन-देन की कड़ियां इन दोनों आरोपियों से जुड़ी हुई पाई गई हैं। जांच एजेंसी अब घोटाले के पूरे नेटवर्क और आर्थिक लाभ के प्रवाह की जानकारी एकत्र करने के लिए गहन पूछताछ करेगी।


feature-top