Starlink को मिला भारत में सर्विस शुरू करने का लाइसेंस

feature-top

भारतीय स्पेस कम्युनिकेशन सर्विस रेगुलेटर INSPACe ने एलन मस्क की कंपनी को भारत में सर्विस शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है।

जियो, एयरटेल और अनंथ टेक्नोलॉजी के बाद एलन मस्क की कंपनी को INSPACe की तरफ से सैटेलाइट सर्विस शुरू करने का लाइसेंस मिला है।

एलन मस्क 2022 से ही भारत में अपनी स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी में था।

हालांकि, अभी स्टारलिंक अपनी कमर्शियल सर्विस भारत में लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी को इसके लिए स्पेक्ट्रम अलोकेशन का इंतजार करना होगा।


feature-top