छत्तीसगढ़ : सर्जिकल ग्लव्स के उपयोग और वितरण पर रोक

feature-top

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दवाओं और मेडिकल उपकरणों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं, जिससे इनके उपयोग और वितरण पर रोक लगानी पड़ रही है।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने प्रदेश के सभी अस्पताल अधीक्षकों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर कुछ बैच के सर्जिकल रबर ग्लव्स के उपयोग एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

रोक लगाए गए उत्पाद निम्नलिखित हैं: Surgical Rubber Gloves, Sterile ISI mark Size 7, smooth Drug Code: C61 | Batch No: AM230607G Surgical Rubber Gloves, Sterile ISI mark Size 6½, smooth Drug Code: C58 | Batch No: AM240703G


feature-top
feature-top