'आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं' : चुनाव आयोग

feature-top

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि "आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है"। चुनाव आयोग ने यह टिप्पणी अदालत के इस सवाल का जवाब देते हुए की कि बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से आधार को क्यों बाहर रखा गया।

सुप्रीम कोर्ट उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था जिनमें चुनाव आयोग द्वारा चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के फैसले को चुनौती दी गई थी।


feature-top