विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयार है सरकार: मुख्यमंत्री साय

feature-top

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार आगामी 14 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने बताया कि सत्र से पूर्व 12 जुलाई (शुक्रवार) को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसकी पुष्टि स्वयं मुख्यमंत्री ने रायगढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में की।

मुख्यमंत्री साय ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और अपने राजनीतिक सफर की झलक भी साझा की। उन्होंने कहा, "जब मैं रायगढ़ से सांसद था, तो हर वर्ष गुरुपूर्णिमा के मौके पर यहां आता था और जनता से सीधे जुड़ाव बनाए रखता था।"


feature-top