अवैध सट्टेबाजी मामला: ईडी ने गेमिंग प्लेटफॉर्म प्रोबो पर कार्रवाई की

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत हरियाणा स्थित एक कंपनी की 284 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा और शेयर ज़ब्त कर लिए हैं।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई। एजेंसी ने दो दिनों तक हरियाणा के गुरुग्राम और जींद में प्रोबो मीडिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटरों सचिन सुभाषचंद्र गुप्ता और आशीष गर्ग के चार परिसरों की तलाशी ली।


feature-top