टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर हत्या करी

feature-top

25 वर्षीय राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित उनके घर पर उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका के पिता ने कथित तौर पर पाँच गोलियाँ चलाईं, जिनमें से तीन उन्हें लगीं। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज़ 2 स्थित एक घर की पहली मंजिल पर हुई। पुलिस ने बताया कि उनके पिता, 49 वर्षीय दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है।


feature-top