अबूझमाड़ के 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार तेज़ हो रहा है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की पुनर्वास नीति भी असर दिखा रही है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को अबूझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय 22 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

ये सभी आमदई, नेलनार और कुतुल एरिया कमेटी से जुड़े रहे हैं। लगातार दबाव, सघन मुठभेड़ों में बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने और विकास कार्यों की बढ़ती पहुँच के चलते इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का फैसला लिया।

इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है ये संगठन में रहकर आईईडी प्लांट करने, पुलिस मूवमेंट पर नज़र रखने और जनताना सरकार के विस्तार जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।


feature-top