मुस्लिम बहुल इलाकों से दूर रहने के शुभेंदु अधिकारी के आह्वान से पश्चिम बंगाल में विवाद

feature-top

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के मुस्लिम बहुल इलाकों में न जाने के सुझाव से विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘‘सांप्रदायिक उकसावे की सोची-समझी कार्रवाई’’ बताया।

अधिकारी ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपने समकक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद लोगों से जम्मू-कश्मीर घूमने की अपील के बाद की। बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को पुनर्जीवित करने पर ज़ोर दिया, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए घातक हमले के बाद से कम हो गया है। 

अधिकारी ने पहलगाम हमले का ज़िक्र किया और कहा कि लोगों को केंद्र शासित प्रदेश या अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि लोगों से उनका धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी गई थी।


feature-top