- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई को
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई को
छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस पूरी तरह से रणनीति तैयार करने में जुट गई है। इसी सिलसिले में 13 जुलाई को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा होगा 14 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को सदन में घेरने की रणनीति तैयार करना।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस सत्र में राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रही है, जिनमें प्रमुख हैं बिजली दरों में बढ़ोतरी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में अव्यवस्था शराब घोटाला और प्रशासनिक भ्रष्टाचार कृषि योजनाओं की बदहाली और किसान हितों की अनदेखी
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
