स्वदेशी तकनीक से दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया : NSA अजीत डोभाल

feature-top

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई पर कई विदेशी मीडिया संस्थानों ने सवाल उठाए, लेकिन आज तक कोई भी यह नहीं दिखा सका कि भारत की कार्रवाई से कथित तौर पर कौन-सा नुकसान हुआ।

डोभाल ने कहा, विदेशी मीडिया कोई सैटेलाइट इमेज या ठोस सबूत नहीं दिखा पाया। हम जानते थे कि हम क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं। हमें गर्व है कि इस ऑपरेशन में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक का उपयोग किया गया।

उन्होंने बताया कि भारत ने सीमापार नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जो बॉर्डर से काफी अंदर थे। "हमारे सभी निशाने बिल्कुल सटीक थे। सिर्फ आतंकी ठिकानों को समाप्त किया गया, किसी नागरिक या गैर-लक्ष्य को छुआ तक नहीं गया। यह हमारे सैन्य कौशल और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रमाण है 

 डोभाल ने अपने संबोधन में भारतीय सभ्यता की गहराई और संघर्षों की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा, आप एक ऐसे राष्ट्र से आते हैं, जिसकी आत्मा हजारों वर्षों से जीवित है।

जिसने आक्रमण, अपमान और असंख्य संघर्षों के बावजूद अपने अस्तित्व को न सिर्फ बचाया, बल्कि मजबूत किया। भारत एक राष्ट्र के रूप में राज्य से कहीं बड़ा और पुराना है।


feature-top