- Home
- टॉप न्यूज़
- अहमदाबाद एअर इंडिया-171 विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आयी सामने
अहमदाबाद एअर इंडिया-171 विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आयी सामने
अहमदाबाद में एअर इंडिया-171 विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उड़ान भरने के तीन सेकेंड बाद विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक बाद एक रन से कटआफ की स्थिति में चले गए, जिससे दोनों इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया और वे बंद हो गए।
वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, विमान से पक्षी के टकराने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने हादसे की 15 पृष्ठों की प्रथम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में ईंधन आपूर्ति बंद होने से तुरंत थ्रस्ट कम होने लगा और विमान नीचे की ओर गिरने लगा। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि स्विच कटऑफ की स्थिति कैसे बनी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
