- Home
- टॉप न्यूज़
- सुकमा में बड़ी सफलता : 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा में बड़ी सफलता : 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
12 Jul 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और प्रशासन को आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।
आत्मसमर्पण करने वालों में 8 हार्डकोर नक्सली पीएलजीए बटालियन से जुड़े हुए थे, जबकि शेष नक्सली अलग-अलग संगठनात्मक संरचनाओं में सक्रिय थे।
इन 23 नक्सलियों में 1 डीव्हीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर), 6 पीपीसीएम (पार्ट डिवीजनल कमेटी मेंबर), 4 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 12 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें से 9 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
