एयर इंडिया विमान दुर्घटना: एएआईबी द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट जारी करने के बाद बोइंग की प्रतिक्रिया

feature-top

बोइंग की यह प्रतिक्रिया AAIB द्वारा अहमदाबाद में हुए घातक एयर इंडिया विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दुर्घटना की प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट जारी करने के कुछ घंटों बाद आई है। इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे। कुल मृतकों की संख्या 260 आंकी गई थी।

एयर इंडिया फ़्लाइट 171 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रियजनों के साथ-साथ अहमदाबाद में ज़मीन पर प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएँ हैं। हम जाँच और अपने ग्राहकों का समर्थन करते रहेंगे।

एयर इंडिया ने कहा कि जांच अभी जारी है, इसलिए फिलहाल वे रिपोर्ट के किसी भी तकनीकी या विशिष्ट बिंदु पर टिप्पणी नहीं करेंगे l साथ ही एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट की प्रति प्राप्त कर ली है और वे सभी संबंधित प्राधिकरणों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं l
 


feature-top