छत्तीसगढ़ : 15 जुलाई से फिर शुरू होंगी लोकल मेमू और डेमू ट्रेनें

feature-top

दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना काल के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद की गई लोकल मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक बार फिर शुरू होने जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इन ट्रेनों को 15 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से बहाल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, कटंगी, रायपुर, डोंगरगढ़ और बालाघाट जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों के संचालन में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


feature-top