केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

feature-top

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जुएल उरांव ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। संबलपुर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घोषणा की कि अब वे भविष्य में कोई भी प्रत्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे।

जुएल उरांव ने मंच से कहा, मैंने तय किया है कि अब कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। अब मैं पार्टी के लिए काम करूंगा और युवाओं को आगे लाने में मदद करूंगा।

 मीडिया से बातचीत में भी उन्होंने अपने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, मैं आठ बार लोकसभा और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुका हूं। अब चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है। लेकिन अगर पार्टी कोई फैसला लेती है, तो वह अलग विषय होगा।


feature-top