- Home
- टॉप न्यूज़
- देश की न्यायिक व्यस्था को ठीक करने की जरूरत : CJI बीआर गवई
देश की न्यायिक व्यस्था को ठीक करने की जरूरत : CJI बीआर गवई
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर गवई ने भारत के न्यायिक सिस्टम में मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, लीगल सिस्टम में कई चुनौतियां हैं, जिन्हें सही करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।
CJI गवई हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया की खामियों पर बात की। CJI गवई ने कहा, "हमारा देश और न्यायिक सिस्टम कुछ चुनौतियों का सामना कर रहा है। कई बार अदालत में ट्रायल दशकों तक चलता है।
हमें ऐसे केस भी मिलते हैं जिनमें सालों जेल में बिताने के बाद शख्स निर्दोष साबित हो जाता है। हमारे देश के बेस्ट टैलेंट इस समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
