प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट पर पायलट एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

feature-top

पिछले महीने एअर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हो गया था। इसकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिस पर एअर लाइन पायलट एसोसिएशन (एएलपीए) ने गंभीर चिंता जताई है।

एएलपीए के अध्यक्ष सैम थॉमस ने एक बयान में जांच की आलोचना की और दावा किया कि रिपोर्ट में पायलटों को दोषी माना गया है। थॉमस ने आगे कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने पायलटों को अंधेरे में रखते हुए प्रारंभिक रिपोर्ट मीडिया के साथ शेयर की थी।

उन्होंने कहा, "हम एक बार फिर इन जांचों में बरती गई गोपनीयता से हैरान हैं।" एएलपीए ने 10 जुलाई, 2025 के वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक आर्टिकल का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया कि इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच के अनजाने में हिलने से ये दुर्घटना हुई।


feature-top