छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामग्री आपूर्ति पर छह सप्लायर ब्लैकलिस्ट

feature-top

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजी गई सामग्रियों की गुणवत्ता पर उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर छह आपूर्तिकर्ता एजेंसियों को दोषी पाया गया, जिन्हें अब जेम पोर्टल से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

राज्य स्तरीय जांच समिति में संयुक्त संचालक (वित्त), सीएसआईडीसी एवं जीईसी रायपुर के तकनीकी प्रतिनिधि, संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक (आईसीडीएस) और दो तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों – SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ शामिल थे।

समिति ने सभी जिलों में भेजी गई सामग्रियों का भौतिक परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट संचालनालय को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने दोषी पाए गए निम्न आपूर्तिकर्ताओं को काली सूची

(ब्लैकलिस्ट) में डालने का निर्णय लिया: 1. मेसर्स नमो इंटरप्राइजेस 2. मेसर्स आयुष मेटल 3. मेसर्स अर्बन सप्लायर्स 4. मेसर्स मनीधारी सेल्स 5. मेसर्स ओरिएंटल सेल्स 6. मेसर्स सोनचिरिया कॉरपोरेशन


feature-top