अंतरिक्ष की ओर ISRO का बड़ा कदम

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। गगनयान मिशन की तैयारी के तहत ISRO ने सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम  यानी एसएमपीएस  को पूरी तरह से सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है।

ISRO ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए यह सिस्टम ‘योग्यता परीक्षण कार्यक्रम’ (Qualification Test Program) पूरा करने के बाद अब परीक्षण के सभी मापदंडों पर खरा उतर चुका है। इस मॉड्यूल को गगनयान मिशन का इंजन भी कहा जा सकता है।

यह परीक्षण गगनयान के सर्विस मॉड्यूल पर आधारित फ्लाइट ऑफ-नॉमिनल मिशन प्रोफाइल के अनुरूप, वास्तविक परिस्थितियों में किया गया।


feature-top