- Home
- टॉप न्यूज़
- कोचिंग सेंटर अब पोचिंग सेंटर बन चुके हैं : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
कोचिंग सेंटर अब पोचिंग सेंटर बन चुके हैं : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
13 Jul 2025
, by: Prakash
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कोचिंग सिटी कहे जाने वाले कोटा शहर में कोचिंग सेंटर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कोचिंग सेंटर अब ‘पोचिंग सेंटर’ बन चुके हैं। यह बच्चों के विकास में रुकावट पैदा कर रहे हैं, इसलिए यह कल्चर खतरनाक है।
उनके मुताबिक कोचिंग सेंटर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रवाह के खिलाफ हैं ये सुदृढ़ सांचों में प्रतिभा को जकड़ने वाले काले छिद्र बन गए ।
कोचिंग सेंटर अनियंत्रित रूप से फैल रहे हैं, जो हमारे युवाओं के लिए जो कि हमारे भविष्य हैं- एक गंभीर संकट बनता जा रहा है हमें इस चिंताजनक बुराई से निपटना ही होगा। हम अपनी शिक्षा को इस तरह कलंकित और दूषित नहीं होने दे सकते।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
