इगा स्वियातेक ने पहली बार जीता विंबडलन का खिताब

feature-top

विंबलडन ओपन 2025 में वुमेंस सिंगल्स का खिताब पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हरा दिया।

इगा के आगे अमांडा बिल्कुल नहीं टिक पाईं। उनके दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमांडा मैच में एक भी गेम नहीं जीत पाईं।

पिछले कुछ समय से वह बेहतरीन लय में चल रही थीं और यहां पर उन्होंने अपनी क्लास दिखाई है। इगा ने पहली बार विंबलडन का खिताब जीता है।


feature-top