साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का निधन

feature-top

दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 4 बजे हैदराबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। एक्टर की उम्र 83 वर्ष की थी।

श्रीनिवास राव ने अपनी पूरी जिंदगी थिएटर में बिताई है और तेलुगू फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। उनके निधन से न केवल साउथ सिनेमा के लोगों को बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है।

कमाल की बात यह है कि बहुत ही कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। कोटा श्रीनिवास राव को खलनायक के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था।


feature-top