राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार सदस्यों को किया मनोनीत

feature-top

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 80(1) के खंड (3) में प्रदत्त शक्तियों के तहत चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

इस सूची में देश के प्रसिद्ध और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।

इनमें उच्च स्तरीय आपराधिक मामलों को प्रभावशाली ढंग से संभालने वाले वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल देवराम निकम का नाम प्रमुखता से शामिल है। वहीं, केरल से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मस्ते को भी राज्यसभा में मनोनयन का गौरव प्राप्त हुआ है।


feature-top