सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी,नक्सली रामा बोड़के गिरफ्तार

feature-top

जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जगरगुंडा पुलिस और 150वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय कुख्यात नक्सली रामा बोड़के को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार नक्सली कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। उस पर ग्राम पूवर्ती में एक ग्रामीण की हत्या, मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने जैसे संगीन आरोप हैं।

इस संबंध में थाना जगरगुंडा में नक्सल निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


feature-top