बिहार : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

feature-top

जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बीते रात अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुरेंद्र केवट के रूप में हुई है, जो भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे। मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र केवट किसी कार्य से बाहर निकले थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

अपराधियों ने करीब चार राउंड फायरिंग की, जिसमें सुरेंद्र केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए पटना एम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


feature-top